सराईकेला, सितम्बर 16 -- सरायकेला, संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं के शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक नई पहल आरंभ की गई है। अब छात्राओं को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए कोटा स्थित करियर प्वाइंट संस्थान द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत चांडिल स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को मेडिकल परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी, जबकि गम्हरिया (आदित्यपुर) स्थित विद्यालय की छात्राओं को इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर आईआईटी-जेईई की तैयारी हेतु प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा की गई काउंसलिंग प्रक्रिया के परिणामस्वरूप विज्ञान विषय में रुचि रखने वाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.