रांची, सितम्बर 24 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कर्रा की छात्राओं ने सोमवार को कई शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने राज्य संग्रहालय होटवार, आईसीएआर-एनआईएसए नामकुम एवं आईसीएआर-आरसीईआर अनुसंधान केंद्र, प्लांटू, रांची का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़ाकर वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना था। इसमें कक्षा 12 कला संकाय की कुल 77 छात्राओं ने हिस्सा लिया। उनके साथ शिक्षिकाएं सुधन कुमारी, सोनिया कुमारी, अलका रानी, प्रतिमा कुमारी एवं सुनीला केरकेट्टा भी मौजूद थीं। शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में छात्राओं ने बिरसा मुंडा संग्रहालय में झारखंड की विभिन्न जनजातियों से जुड़े मॉडल और ऐतिहासिक वस्तुओं को देखा। वहीं लाह अनुसंधान केंद्र में वीडिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.