मुरादाबाद, जनवरी 16 -- केजीके कॉलेज में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान शुक्रवार को एलएलबी तृतीय वर्ष (पांचवां सेमेस्टर) की परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। प्रोपर्टी लॉ एंड आईपीआर लिटिगेशन विषय की यह परीक्षा 90 अंकों की थी, जिसमें कुल 10 प्रश्न पूछे गए थे लेकिन, इनमें से छह प्रश्न सिलेबस के बाहर के निकले। इससे परीक्षार्थियों में नाराजगी और उलझन की स्थिति बन गई। परीक्षा देकर बाहर आए छात्र अजय और विकास ने बताया कि प्रश्न संख्या एक, दो, तीन, चार, छह और सात सिलेबस से बाहर के थे। छात्रों का कहना है कि पूरे सेमेस्टर में जिस पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई हुई, उससे अलग विषयों से प्रश्न पूछे गए। इससे तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को नुकसान हुआ है। कई छात्र परीक्षा कक्ष में ही परेशान नजर आए। छात्रों ने बताया कि जब उन्होंने प्रश्न पत्र देखा तो अध...