लखनऊ, जनवरी 7 -- आर्थोपैडिक्स विभाग के डॉक्टरों ने डीएए तकनीक से किया ऑपरेशन केजीएमयू में पहली बार इस तकनीक से किया गया कूल्हा प्रत्यारोपण लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग के डॉक्टर ने डायरेक्ट एंटीरियर अप्रोच (डीएए) तकनीक की मदद से कूल्हा प्रत्यारोपण करने में कामयाबी हासिल की है। इस तकनीक में महीन सुराख से बिना मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाए प्रत्यारोपण किया गया हे। प्रत्यारोपण के बाद मरीज की सेहत में सुधार है। वह चल फिर पा रहा है। डॉक्टर का दावा है कि इस तकनीक से पहली बार विभाग में कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया है। प्रतापगढ़ निवासी राजेंद्र (45) गुजरे दो साल से दोनों कूल्हों में दर्द से पीड़ित था। परिवारीजन मरीज को लेकर केजीएमयू आर्थोपैडिक्स विभाग पहुंचे। यहां डॉ. रवीन्द्र मोहन ने मरीज को देखा। जरूरी जांच कराई। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.