लखनऊ, दिसम्बर 8 -- केजीएमयू में खून के कैंसर से पीड़ितों के राहत भरी खबर है। यहां अब गंभीर मरीजों का भी बोन मैरो ट्रांसप्लांट हो सकेगा। 11 दिसम्बर को केजीएमयू हिमैटोलॉजी विभाग में बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट का शुभारंभ होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल यूनिट का शुभारंभ करेंगी। हिमैटोलॉजी विभाग में प्रदेश भर से मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इसमें खून से जुड़ी बीमारियों का इलाज हो रहा है। विभाग में गंभीर मरीजों के बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं थी। मरीजों की दुश्वारियों को देखते हुए कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने विभाग में बोनमैरो ट्रांसप्लांट शुरू करने का फैसला किया। कई बीमारियों में कारगर है बोनमैरो ट्रांसप्लांट: विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसपी वर्मा ने बताया कि यूनिट में आठ बेड होंगे। गंभीर मरीजों का ट्रांसप्लांट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि रक्...