लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, संवाददाता। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के प्रोफेसर यशवंत वीरोदय और नार्वे से आए भारतीय-नॉर्वेजीयन सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार और सांस्कृतिक कार्यकर्ता डॉ. सुरेश चन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक' को केजीएमयू के मेडिसिन विभाग में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। पुनर्वास विवि के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत वीरोदय को शिक्षा, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र आतम ने की। संचालन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. हरीश गुप्ता, डॉ. रोशन, डॉ. प्रांजल, डॉ. भावना लालवानी, डॉ. आशुतोष सहित मेडिसीन विभाग के अन्य शिक्षक, चिकित्सक और बड़ी संख्या ...