लखनऊ, फरवरी 5 -- ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग का मामला विभागाध्यक्ष ने डॉक्टर के शिकायत कुलसचिव व चीफ प्रॉक्टर से की शिकायत के बाद केजीएमयू प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। ताजा मामला सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर उपजा है। विभाग के एक डॉक्टर ने अपने कमरे में निजी खर्चे पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। इस पर विभाग की अध्यक्ष ने कुलसचिव को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। शिकायत पर जांच कमेटी गठित कर दी गई है। अब विभाग में सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि कैमरे का आधा हिस्सा कमरे के दरवाजे और बाकी का गैलरी को कवर कर रहा है। जबकि विभागाध्यक्ष ने कुलसचिव व चीफ प्रॉक्टर को पत्र लिखकर कैमरे का फोकस दूसरे कमरे...