पीलीभीत, जनवरी 29 -- लव जिहाद के मामले में केजीएमयू लखनऊ के रेजीडेंट डॉक्टर के जेल जाने के बाद अब लखनऊ पुलिस ने पहली पत्नी के साथ निकाह के दौरान गवाह बने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ की चौक कोतवाली पुलिस ने कोतवाली पुलिस की मदद से यहां छापा मारकर गवाह को उसके घर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। लखनऊ पुलिस की छापेमारी के दौरान मोहल्ले में हड़कंप मचा रहा। इस मामले में निकाह कराने वाला काजी भी पीलीभीत का है। दिसंबर 2025 में केजीएमयू में अध्ययनरत एक छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया था। मामले में छा़त्रा की तहरीर पर लखनऊ की चौक कोतवाली में केजीएमयू के रेजीडेंट डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी रमीज मलिक का पैतृक मकान न्यूरिया कस्बे में है। लखनऊ पुलिस ने न्यूरिया स्थित...