लखनऊ, मार्च 23 -- केजीएमयू के गांधी वार्ड के पीछे वाले हिस्से में पड़े कबाड़ में रविवार शाम को आग लग गई। बेड, टेबल, स्ट्रेचर समेत प्लास्टिक का काफी सामान धू-धूकर जलने लगा। जहरीला काला धुआं गुबार बनकर उड़ने लगा। गांधी वार्ड और पीडियाट्रिक विभाग में धुआं पहुंचने पर तीमारदारों ने वार्ड के खिड़की, दरवाजों को बंद कर लिया, जिससे अधिक धुआं अंदर नहीं जा सका। इससे कुछ मरीजों को थोड़ी परेशानी हुई। चौक से पहुंची दमकल ने चंद मिनट पर आग पर काबू पा लिया। मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। केजीएमयू के गांधी वार्ड के पिछले हिस्से में अस्पताली फर्नीचर का कबाड़ पड़ा हुआ था। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे उसी कबाड़ में आग लग गई। कबाड़ में प्लास्टिक के बेड, स्ट्रेचर आदि सामान था। इसलिए तेजी से धू-धूकर सामान जलने लगा। कर्मचारियों ने तुरंत ही केजीएमयू प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.