लखनऊ, दिसम्बर 1 -- निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान कटी पित्त की नली केजीएमयू के डॉक्टरों ने चुंबक (मैग्नेट) तकनीक से जोड़ने में कामयाबी हासिल की है। नली जोड़ने के लिए डॉक्टरों ने बड़े ऑपरेशन के दर्द से महिला को बचा लिया है। इलाज के बाद महिला का पीलिया कम हो गया है। अब मरीज स्वस्थ्य है। सुलतानपुर निवासी 32 वर्षीय महिला को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत हुई। परिवारीजन मरीज को लेकर निजी अस्पताल गए। डॉक्टरों ने जांच की। जांच के बाद पथरी निकालने के लिए ऑपरेशन की सलाह दी। परिवारीजन ऑपरेशन को राजी हो गए। ऑपरेशन के दौरान पित्त की नली कट गई। डॉक्टरों ने बताया कि 1000 मरीजों में पांच को ऑपरेशन में यह समस्या हो सकती है। नली कटने से पित्त पेट में जमा होने लगा। धीरे-धीरे खून में भी मिलने लगा। महिला पीलिया की चपेट में आ गई। पेट में दर्द होने लगा। पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.