लखनऊ, मई 23 -- केजीएमयू में एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान डॉ. विनय सुरेश ने 60 से ज्यादा शोधपत्र प्रकाशित किए हैं। संस्थान के ब्राउन हाल में शुक्रवार को इस उपलब्धि के लिए उनको अधिष्ठाता छात्र कल्याण की ओर से सम्मानित किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. आरएएस कुशवाहा ने बताया कि डॉ. विनय सुरेश एमबीबीएस 2019 बैच के इंटर्न हैं। पढ़ाई के दौरान अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता, विलक्षण प्रतिभा और अथक परिश्रम के बल पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में वर्ष 2025 के लिए पीजी पाठ्यक्रम (क्लीनिकल एवं थेरेप्यूटिक न्यूरोसाइंसेज) में प्रवेश प्राप्त किया है। साथ ही इस पाठ्यक्रम के लिए करीब 72 लाख की प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति भी प्राप्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.