नई दिल्ली, मई 28 -- ऋतिक रोशन ने अपने करियर में एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है। वो अब केजीएफ, कांतारा जैसी बड़ी और सफल फिल्में बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस के साथ कोलैबोरेट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। होम्बले प्रोडक्शन हाउस ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में होम्बले प्रोडक्शन ने ऋतिक रोशन को ग्रीक गॉड बताया है। उन्होंने ऋतिक रोशन का होम्बले परिवार में स्वागत किया है।होम्बले प्रोडक्शन के साथ ऋतिक करेंगे फिल्म होम्बले प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट में लिखा- वो इन्हें ग्रीक गॉड बुलाते हैं। उन्होंने दिलों पर राज किया है, कई लिमिट्स को तोड़ा और हम जानते हैं वो वास्तव में क्या हैं। हम ऋतिक रोशन का होम्बले परिवार में स्वागत करने में गौरवान्वित महसूस करते हैं। साहस, भव्यता और गौरव की एक कहानी सामने आने वाल...