सोनीपत, जनवरी 29 -- आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोनीपत में केस दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ यह केस यमुना में हरियाणा सरकार द्वारा जहर मिलाने वाले बयान पर दर्ज हुआ है। इससे एक बार फिर केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में हरियाणा सरकार ने सोनीपत में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 2 डी,154 के तहत केस दर्ज करवा दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोनीपत जिला अदालत में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दी थी। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने यह जानकारी चण्डीगढ़ स्थित सचिवालय में दी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल का बयान बेतुका और भ्रमित करने वाला है। हरियाणा पर इस प्रकार का आरोप लगाकर केजरीवाल ने घटिया राजनीति की है। हरियाणा सरकार ने कानू...