नई दिल्ली, जनवरी 27 -- दिल्ली के शाहबाद डेयरी स्थित लाल स्कूल के बहाने भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी पर हावी है। लाल स्कूल के खतरनाक बिल्डिंग घोषित होने के बाद आज शिक्षा मंत्री आशीष सूद इसे देखने पहुंचे। बच्चों और बाकी स्टाफ से मिलने के बाद मंत्री सूद ने अधिकारियों को भवन को सुरक्षित करने और बेहतर बनाने के तत्काल निर्देश दिए हैं। आशीष सूद ने इस बहाने आप पर भी हमला बोला। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने लिखा कि 2020 में पिछली AAP सरकार के बनाए गए घटिया इंफ्रास्ट्रक्चर की कीमत आज मासूम बच्चे चुका रहे हैं। लाल स्कूल, शाहबाद डेयरी की इमारत को Dangerous Building भी घोषित किया जा चुका है। आज मेरे सहयोगी मंत्री रविंदर इंद्रराज सिंह के साथ स्थल निरीक्षण कर हालात का निरीक्षण किया गया। भवन को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को तत्क...