नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक और 'शीशमहल' बनवाने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा ने 'गूगल अर्थ' वाली एक सैटेलाइट तस्वीर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने अब पंजाब में शीशमहल तैयार करवा लिया है। आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी इसे साझा करते हुए इसी तरह के आरोप लगाए हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इसे फर्जी दावा बताते हुए अलॉटमेंट लेटर दिखाने का चैलेंज दिया है। दिल्ली भाजपा ने एक बंगले की सैटेलाइट इमेज को साझा करते हुए एक्स पर लिखा, ' Big Breaking- आम आदमी का ढोंग करने वाले केजरीवाल ने तैयार करवाया एक और भव्य शीशमहल। दिल्ली का शीश महल ख़ाली होने के बाद पंजाब के सुपर सीएम अरविंद केजरीवाल जी ने पंजाब में दिल...