नई दिल्ली, फरवरी 15 -- दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार जाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल की एक और चिंता बढ़ गई है। अब दिल्ली नगर निगम (MCD) में भी आप की सत्ता पर खतरा मंडराने लगा है। शनिवार को तीन पार्षदों के भाजपा में जाने के बाद 'आप' और भाजपा के पार्षदों की संख्या बराबर हो गई है। जल्द ही 11 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिसके नतीजे तय करेंगे कि एमसीडी में 'आप' की सत्ता रहेगी या फिर दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार होगी। शनिवार को आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। एंड्रयूज गंज से पार्षद अनिता बसोया, हरि नगर से निखिल चपराना और आरकेपुरम से धरमवीर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दल-बदल के बाद 250 सदस्यों वाले सदन में 'आप' के 116 पार्षद बच गए हैं तो भाजपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। दोनो...