जहानाबाद, मार्च 22 -- स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक निकाला गया जुलूसजहानाबाद, नगर संवाददाता। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को शहर में विरोध मार्च निकाला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला। जुलूस की शक्ल में सभी कार्यकर्ता भाजपा के पार्टी कार्यालय पर पहुंचे, जहां गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी लौट गए। आप नेताओं का विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान पार्टी नेता नीरज कुमार ने कहा कि केजरीवाल जैसे ईमानदार राजनेता को गिरफ्तार कर भाजपा सिर्फ बदले की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। एक और कांग्रेस के खातों को फ्रिज किया गया है तो दूसरी ओर केजरीवाल जैसे लोकप्रिय नेता को गिरफ्तार किया जा...