पलामू, फरवरी 8 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के सर्वाधिक निकट खूबसूरत पर्यटन केंद्र केचकी के प्रति आकर्षण बीते एक साल में काफी बढ़ा है। अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य को पलामू टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने संवारने के लिए आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया है। इसके कारण सुरक्षा और सुविधा दोनों में काफी सुधार हुआ है। मेदिनीनगर सिटी की बढ़ती आबादी और व्यवसायिक दृष्टि से भी समृद्ध होती स्थिति के कारण केचकी में देशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। पूरे दिसंबर और जनवरी महीने में केचकी संगम स्थल पर पर्यटकों की भीड़ बनी रही। पलामू टाइगर रिजर्व के उत्तरी क्षेत्र के उपनिदेशक प्रजेशकांत जेना ने स्वीकार किया कि केचकी संगम का पर्यटकों की सुविधा की दृष्टि से लगातार विकास किया जा रहा है। प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर इसके लिए लगातार प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.