संभल, जनवरी 2 -- केक खाने से एक परिवार के कई सदस्यों की तबीयत खराब होने का मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया। शिकायत मिलते ही गुरुवार को फूड इंस्पेक्टर रामजीत सिंह ने मढ़न चौराहे पर स्थित केक की दुकान पर पहुंचकर जांच की और केक के नमूने लेकर सैंपल जांच के लिए भेजे। असमोली थाना क्षेत्र के गांव देहरी जग्गू निवासी विवेक चौहान ने बताया कि 31 दिसंबर की रात वह मढ़न गांव स्थित एक दुकान से अपने घर के लिए केक खरीदकर ले गए थे। आरोप है कि दुकान पर मौजूद दुकानदार ग्राहक की बात पर ध्यान देने के बजाय मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त रहा और उन्हें काफी दिनों पुराना केक दे दिया। परिवार के सभी सदस्यों ने केक खाया, जिसके बाद माता, भतीजा और भाभी की तबीयत अचानक खराब हो गई। पीड़ितों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। परिजनों ने किसी तरह उनका उप...