नई दिल्ली, मार्च 20 -- कोलकाता-लखनऊ मुकाबला 6 अप्रैल को गुवाहाटी में होगा कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच 6 अप्रैल को होने वाला घरेलू मैच अब गुवाहाटी में होगा। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने गुरुवार को कहा कि पुलिस ने शहर में इस दिन 'रामनवमी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता व्यक्त की है। ऐसे में यह फैसला किया गया है। हालांकि आईपीएल की ओर से आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है। गांगुली ने बताया, हमने बीसीसीआई को मैच बाद में कराने के लिए सूचित किया है लेकिन शहर में इस मैच को बाद में कराने की कोई गुंजाइश नहीं है। पिछले साल भी रामनवमी पर केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच की तारीख को बदलना पड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.