गुमला, दिसम्बर 15 -- गुमला। रांची विविरांची द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में डॉ. सीमा ने सोमवार को केओ गुमला की प्रभारी प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत थीं। नवंबर माह में पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीएन मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद महाविद्यालय में प्राचार्य का पद रिक्त था। जिससे शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। नए प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति से कॉलेज में उत्साह का माहौल है।पदभार ग्रहण के बाद शिक्षक एवं गैर-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ,पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर डॉ. सीमा का स्वागत किया। कॉलेज परिवार आशा और उम्मीद है कि उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में महाविद्यालय में नई ऊर्जा का संचार होगा व शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।...