गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी के सेक्टर- 29 स्थित किंग्डम आफ ड्रीम्स(केओडी) में गुरुवार को सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से धुआं दूर-दूर तक देखा गया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सेक्टर-29 दमकल केंद्र समेत सभी केंद्रो से करीब 25 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से कल्चर गली रेस्टोरेंट की छत और साथ लगती एक दीवार भी गिर गई। हादसे से एक मिनट पहले ही वहां एक फायर ब्रिगेड और दमकलकर्मी खड़े थे। उनके हादसे से पहले वहां से हटने के कारण जान माल के नुकसान से बचाव हो गया। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग केओडी के कल्चर गली में महशूर रेस्टोरेंट आग की लपटों से घिर गया। केओडी पर ताला लगा होने के कारण दमकल कर्मी अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.