कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) का 20वां सीजन दो अक्तूबर से आयोजित किया जा रहा है। इसमें 20 टीमों के बीच 30-30 ओवर के मुकाबले खेले जाएंगे। नए सीजन के लिए रविवार को टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण रोका बैंक्वेट हाल में हुआ। इस मौके पर कैप्टन मीट का भी आयोजन किया गया। केएसपीएल के आयोजक अमित जायसवाल ने बताया कि कार्पोरेट टूर्नामेंट की शुरुआत दो अक्तूबर से होगी। ग्लोबल कप के नाम से होने वाली ट्रॉफी में 30-30 ओवर के मैच खेले जाएंगे। सभी मुकाबले रंगीन जर्सी में खेले जाएंगे। लीग में हर टीम को 15 मैच खेलने को मिलेंगे। लीग मुकाबलों के अलावा एक एलीमिनेटर, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 35 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये की धनराशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। केएसपीएल की प्रत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.