नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और करुण नायर कर्नाटक की आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए घोषित 37 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। राहुल और प्रसिद्ध लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ भारत 'ए' के लिए अनौपचारिक चार दिवसीय मैच खेल रहे है। 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी सत्र में कर्नाटक की टीम एलीट ग्रुप बी में है और टीम राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस ग्रुप में गोवा, पिछले साल की उपविजेता केरल, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब भी शामिल हैं। पूर्व खिलाड़ी येरे गौड़ टीम के कोच बने रहेंगे। वह भारतीय अंडर-19 टीम की ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद राज्य की टीम से जुड़ेंगे। यह भी पढ़ें- WI सीरीज के लिए कैसा होगा भारतीय स्क्वॉड? नायर पर फंसा पेच, पंत नहीं हुए फिट इस सूची में...