मेरठ, जून 18 -- दीवान पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नीट में शानदार सफलता पाई है। सक्षम जिंदल रैंक 5771, अर्णव अरोरा रैंक 7184 प्राप्त की है। निदेशक एचएम राउत और प्रधानाचार्या एके दुबे ने उत्साहवर्द्धन कर शुभकामनाएं दी।वहीं, केएल स्कूल के छात्रों ने भी नीट में अपना परचम लहराया है। इसमें आयुष्मान सिंह ने आल इंडिया रैंक 285, ईशानी गुप्ता ने 1897, अर्नव गर्ग ने 16831, अश्विना गुप्ता ने 104235, श्रवण कुमार शर्मा ने 97578 और आरोही बिंदल ने 100874 रैंक पाई है। प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.