बांदा, जनवरी 6 -- बांदा। संवाददाता जनपद के वरिष्ठ म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर 80 वर्षीय केएन अग्रवाल को बांदा म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने उनकी सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। यह आयोजन महोबा में एसोसिएशन ने आयोजित किया। कार्यक्रम में दोनों जनपदों के डिस्ट्रीब्यूटर अवधेश गुप्ता, एसएस द्विवेदी, आरपी निगम, उमेश कुशवाहा, कुभेत सिंह, शुभम निगम, रितिक सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...