भदोही, फरवरी 12 -- भदोही, संवाददाता। सूबे की राजधानी में बुधवार को प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। चुनावी वर्ष में सरकार ने हर तबके को खुश करने का प्रयास किया। उधर, सूबे के सबसे छोटे जिले भदोही पर सीएम योगी आदित्यनाथ मेहरबान नजर आए। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निर्माण के लिए 21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। जानकारी के बाद लोगों में हर्ष रहा। बता दें कि आगामी माह में पंचायत चुनाव एवं अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी दूसरी पारी के नौवें बजट में आधी आबादी, कामकाजू महिलाओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों समेत सभी को प्रसन्न करने का काम किया। बजट का कुल आकार 9,12,696.35 करोड़ रुपये है, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में करीब 12...