अल्मोड़ा, अप्रैल 22 -- रानीखेत। कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र के पूर्व सैनिकों को एक बार फिर देश सेवा का मौका मिलेगा। केंद्र में छह मई को डीएससी की भर्ती होगी। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) पदों के लिए प्रस्तावित इस भर्ती में मेडिकल केटेगरी शेप-वन निर्धारित की गई है। केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में 31 मई 2023 से 30 अप्रैल 2025 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 31 मई 2020 से 30 अप्रैल 2025 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल केटेगरी शेप-वन होनी जरूरी है। पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.