कानपुर, दिसम्बर 18 -- - एकेटीयू प्रशासन ने ऑटोनामस को लेकर चल रहे विवाद के चलते लिया फैसला - जांच करने दोबारा संस्थान आएगी विवि की टीम, केआईटी को परीक्षा केंद्र बनाने पर भी फैसला जल्द कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केआईटी (कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में बीटेक के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा पर एकेटीयू ने रोक लगा दी है। संस्थान में चल रहे ऑटोनामस विवाद के कारण एकेटीयू प्रशासन ने यह फैसला लिया है। हालांकि 23 दिसंबर से शुरू होने वाली एकेटीयू की विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में केआईटी के पांचवें व सातवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं पूर्व की भांति अपनी परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार देंगे। वहीं, केआईटी में एक बार फिर जांच के लिए विवि की टीम आएगी और अपनी फाइनल रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसके आधार पर प्रथम व द्वितीय वर्ष के सैकड़ों छात्रों के स...