रांची, जुलाई 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़ी लोगों की शिकातयतें सुनीं और उसके निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। जनता दरबार के बाद मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि कई योजनाओं का पैसा केंद्र सरकार ने रोक रखा है। केंद्र का नकारात्मक सहयोग मिल रहा है और वह अपना अंशदान नहीं दे रहा है। इसके चलते वृद्धा पेंशन जैसी कई योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। भाजपा लोगों के बीच दुष्प्रचार करती है कि झारखंड सरकार लोगों को पैसा नहीं दे रही है। सरकार कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जनता का काम समय पर अधिकारियों को करना होगा। अगर संभव है तो काम कीजिए नहीं तो जनता को बता दीजिए कि यह कार्य नहीं हो सकता। जनता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.