रांची, मार्च 21 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि रिनपास को बिल्डअप करने में लगे हैं। संस्थान के विकास के लिए 54 करोड़ रुपए दिए गए हैं। चार प्रोफेसर नियुक्त किए गए हैं। रिनपास को विश्वविद्यालय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार से एनओसी मिल जाता है तो विश्वविद्यालय भी बनाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को विधानसभा में हेमलाल मुर्मू के अल्पसूचित सवाल का जवाब दे रहे थे। हेमलाल मुर्मू ने पूछा था कि चार सितंबर को रिनपास 100 साल का कार्यकाल पूरा कर रहा है। सरकार द्वारा संस्थान के उन्नयन को लेकर अभी तक अपेक्षित उपाय नहीं किए गए हैं। क्या सरकार रिनपास को विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड कर उसे विकसित करना चाहती है। जवाब में जब स्वास्थ्य मंत्री ने 54 करोड़ देने की बात कही तो विधायक ने कहा कि केवल...