प्रयागराज, फरवरी 11 -- महाकुम्भ नगर, हिन्दुस्तान संवाद। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए केंद्र सरकार को 33 दिन का समय दिया है। मंगलवार को प्रेसवार्ता में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा यदि केंद्र सरकार तय समय के भीतर गाय को राष्ट्रमाता घोषित नहीं करती है तो 17 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक गो प्रतिष्ठा निर्णायक दिवस आयोजित करेंगे फिर आगे की रणनीति तय की जाएगी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा 20 नवंबर 2023 से गोपाल मणि के संयोजन में भारतीय गो क्रांति मंच की ओर से चारों जगद्गुरु शंकराचार्य पीठों के समर्थन से आंदोलन चल रहा है। तीन गो संसद का आयोजन हो चुका है। 2024 में गोवर्धन से दिल्ली तक नंगे पांव पदयात्रा भी हुई तथा संपूर्ण भारत में गो ध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.