लखनऊ, फरवरी 12 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार स्पष्ट करे कि डील के पीछे विदेशियों के सामने उसकी मजबूरी क्या है? ये 'डील' वो 'डाल' है, जिसको उस पर बैठने वाला ही काट रहा है। ये डील हमारे देश की सिर्फ खेती-मजदूरी ही नहीं बल्कि हर तरह के पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोजगार के खिलाफ है। ये वो अदृष्य जंजीर है, जो भाजपाइयों को दिख नहीं रही है। अखिलेश ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि जिन्होंने पहले हमारे लोगों को साक्षात जंजीर में बांधकर भेजा था, उन्होंने अब डील का जाल फेंक कर भाजपा सरकार को मजबूर कर दिया है। अब वे कहां भूमिगत हो गए जो स्वदेशी का नारा लगाते थे। भाजपा सरकार ने देश का बाजार विदेशियों को सौंप दिया है। इससे खेती किसानी और किसानों का बड़े पैमाने पर नुकसान होगा। जब सब कुछ विदेश से आयेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.