नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। 'इंडिया' गठबंधन ने बुधवार को श्रम संहिताओं के खिलाफ संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। गठबंधन ने सरकार पर मजदूर विरोधी और पूंजीपति समर्थक होने का आरोप लगाते हुए श्रमिकों के हितों के अनुरूप बदलाव की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार को मजदूर विरोधी बताया। गठबंधन के घटक दलों ने संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सहित कई दलों के नेता शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद खरगे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इन श्रम संहिताओं के कारण श्रमिकों के रोजगार की सुरक्षा और स्थायित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने सरकार को मजदूर विरोधी, कर्मचार...