रांची, सितम्बर 12 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत लंबित 2,27,65,65,128/- (दो अरब सताईस करोड़ पैंसठ लाख पैंसठ हजार एक सौ अठाईस रुपये) की राशि को तत्काल जारी करने की मांग की है। मंत्री अंसारी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं लेती है तो वह स्वयं दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे। झारखंड की जनता ने हमेशा केंद्र पर भरोसा किया है और इस भरोसे को टूटने नहीं दिया जा सकता। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह विभाग सीधे गरीब और आम जनता से जुड़ा हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार की लगातार उदासीनता और सौतेले व्यवहार के का...