नई दिल्ली, जनवरी 26 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल न बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी की केंद्र सरकार ने अपने कुछ करीबी लोगों का 10 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया है। उन्होंने कहा, एक शख्स के तो 46 हजार करोड़ माफ कर दिए गए हैं। 400 से 500 लोगों के ऊपर सारा खजाना उड़ाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, यह केवल दिल्ली को नहीं बल्कि देश को बचाने का चुनाव है। जनता को यह तय करना है कि देश का और राज्य का पैसा कैसे और किस पर खर्च होना चाहिए। जनता किसी भी सामान पर टैक्स देती है। सरकार के पास इकट्ठा हुए इस पैसे को खर्च करने को दो तरीके हैं। एक जनकल्याण सुविधाओं पर होने वाला खर्च और दूसरा तरीका अपने करीबी अरबपति दोस्तों को कर्जा दिया जाए और कुछ सालों बाद कर्ज माफ कर दिया जाए। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.