रांची, जनवरी 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड की नवागढ़ पंचायत के मुखिया भुवनेश्वर बेदिया को भारत सरकार ने श्रेष्ठ मुखिया का पुरस्कार दिया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में भुवनेश्वर बेदिया को यह पुरस्कार केन्द्रीय पंचायती राज्य मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने दिया। पुरस्कार लेते समय उनकी पत्नी करुणा देवी भी मुखिया के साथ थी। भुवनेश्वर बेदिया ने पंचायत में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जल संरक्षण, ऑर्गेनिक खेती आदि पर फोकस करते हुए पंचायत को आदर्श पंचायत की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भुवनेश्वर बेदिया ने बताया कि यह सम्मान पंचायत की जनता को समर्पित है। उन्होंने इसका श्रेय आईएएस सुनील कुमार बर्णवाल को दिया और कहा कि उनके मर्गदर्शन के कारण ही यह सफलता मिली है। ज्ञात हो कि सुनील कुमार बर्णवाल ने नवागढ़ पंचायत को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.