मुंगेर, अप्रैल 27 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पाकिस्तानी आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने सहित आंतकियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जमालपुर शहर में कैंडिल मार्च निकाला, तथा भारी आक्रोश व्यक्त किया। कैंडल मार्च की अगुवाई राजद नगर अध्यक्ष बमबम यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक पासवान, कम्युनिस्ट के जिला सचिव अशोक मंडल, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष आरके मंडल, राजद के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रमण सहित अन्य ने किया। मौके पर विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर अतिसंवेदनशील क्षेत्र रहा है। गर्मी के मौसम में लाखों की संख्या में लोग हिल स्टेशन जाते हैं। बावजूद इसके सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। मौके पर देवराज सुमन, नागेश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.