फतेहपुर, फरवरी 13 -- बिंदकी। सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भारत सरकार ने अमेरिका से डील नहीं किया बल्कि अमेरिका को ढील दिया है। केंद्र सरकार का बजट जन विरोधी है। इससे आम जनता को कोई लाभ नहीं है। सरकार सत्र के दौरान विपक्षी पार्टी के लोगों यहां तक की विपक्ष के नेता को बोलने का मौका नहीं देती है। कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद विपक्ष के नेताओं को चर्चा का मौका दिया जाता है यह प्राविधान है। विपक्ष का नेतृत्व करने वाले नेता अपनी बात कहना चाहते थे पर सत्ता पक्ष के लोगों ने टोका टाकी करके उन्हें बोलने का मौका ही नहीं दिया। एक सप्ताह तक अभिभाषण की चर्चा पर सत्ता पक्ष के लोगों ने बाधा डालने का काम किया, क्योंकि सत्ता पक्ष जानता था कि विपक्ष के लोग सरकार की गलतियां और कमजोरी बताएंगे। इसलिए ...