बोकारो, दिसम्बर 29 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेरमो अंचल कमेटी द्वारा संडे बाजार स्थित शफीक स्मृति भवन में रविवार को पार्टी का 100वां स्थापना दिवस मनाया गया। शुरुआत पार्टी के वरीय नेता चंद्रशेखर झा ने झंडोतोलन कर किया। अध्यक्षता राज्य कंट्रोल कमीशन के अध्यक्ष सुजीत कुमार घोष ने की। संचालन करते हुए अंचल सचिव ब्रजकिशोर सिंह ने शोक प्रस्ताव लाया। वहीं पार्टी से जुड़े पुराने कार्यकर्ता नंदकिशोर साह, अमृत महतो, सरजू गोस्वामी, इमामुद्दीन सिद्दीकी, रामचंद्र ठाकुर आदि को सम्मानित किया गया। पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जेबीसीसीआई सदस्य लखनलाल महतो ने संगठन के संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि यूपीए वन की सरकार में कम्युनिस्ट के सहयोग से ही मनरेगा, राइट टू एजुकेशन व राइट टू फूड सहित कई ऐसे जनहित कानून आए ज...