रांची, जून 29 -- रातू, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज झारखंड प्रदेश का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को दलादली में प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर शामिल हुए। सम्मेलन में संगठन का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से विनय सिंह को फिर से अध्यक्ष बनाया गया। महासचिव सूरजदेव सिंह, उपाध्यक्ष पृथ्वीनाथ शाहदेव, विकास नाथ शाहदेव, सुधीर प्रसाद सिंह, अरुण सिंह, श्रीधर सिंह, राजीव रंजन सिंह, सचिव रंजीत बहादुर सिंह, एनके सिंह, अंजनी सिंह, राणा ऋषि सिंह, सूरज शाहदेव, राव सम्राट को प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष मनोज सिंह बने। सम्मेलन में महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह, उपाध्यक्षा रीना सिंह, सचिव सुमन सिंह, नीतू सिंह, प्रेरणा सिंह का चयन कि...