बोकारो, जुलाई 2 -- पेटरवार। भूमि बैंक रद्द करने, गैरमजरूआ भूमि का रशीद जारी करने, जीएम लैंड अधिग्रहण के बदले मुआवजा का भुगतान करने आदि मांगों को लेकर भाकपा माले ने प्रखंड मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके पूर्व सैकड़ों की संख्या में माले कार्यकर्ताओं ने पेटरवार तेनुचौक से रैली निकाली जो मुख्य मार्ग और बाजार का भ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे जहां एक सभा की गई। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि केंद्र सरकार को किसान मजदूरो के हित की चिंता नहीं है। अडानी अंबानी के हाथों देश की संपत्ति बेचा जा रहा है। फर्जी और फालतू मुद्दों पर राजनीति की जा रही है इसलिए 9 जुलाई को आहूत आम हड़ताल को सफल करें। सभा को भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य भूवनेश्वर केवट ने कहा कि केन्द्र की सरकार किसानों की जमीन और खेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.