देवरिया, जून 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को और चौरी स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। कार्यशाला का शुभारंभ 6 जून से होगा। इसमें केंद्र सरकार के कार्यों को गांव गांव, घर घर जाकर लोगों को बताने के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की 11 बजे से औरा चौरी कार्यालय कार्यशाला होगी। इस संबंध में पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सिंह ने पदाधिकारियों को अभियान की जिम्मेदारी दी। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा को बनाया गया है। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह करेंगे...