रांची, मार्च 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत कांग्रेस का मंथन दूसरे दिन भी जारी रहा। पुराने झारखंड विधानसभा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, सहकारिता विभाग आरजीपीआरएस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित वक्फ बिल से लोगों के दिलों पर चोट लगी है। यह अल्पसंख्यकों के अधिकारों के खिलाफ षड्यंत्र है। विपक्ष की अनुशंसाओं पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अगले चार वर्षों में अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर काम करने के लिए कई विषय हैं। केंद्र सरकार अल्पसंख्यक विरोधी मानसिकता रखती है। इसका खुलकर विरोध करना चाहिए। सभी विभागों का एक ही लक्ष्य समाज के मुद्दे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.