हापुड़, मार्च 18 -- मोदी सरकार के मंत्री ने अपने दिवंगत पिता की अस्थियों को वैदिक रीति रिवाज से गंगा मैया की जलधारा में विसर्जित करते हुए अनुष्ठान संपन्न किए। जहां बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। राजस्थान की अलवर सीट के सांसद और केंद्र की मोदी सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री का दायित्व देख रहे भूपेंद्र यादव सोमवार की सुबह अपने परिजन और सगे संबंधियों के साथ मुक्ति धाम ब्रजघाट में पहुंचे। जिन्होंने नाव में सवार होकर पंडित गौरीशंकर शर्मा द्वारा कराए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अपने दिवंगत पिता कदम सिंह की अस्थियों को गंगा मैया की जलधारा में प्रवाहित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने अपने कुल पुरोहित पंडित महेश चंद शुक्ला से दिवंगत पिता की आत्मा शांति और मोक्ष प्राप्ति को गंगा किनारे पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.