कोडरमा, जुलाई 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियन एवं किसान यूनियन द्वारा बुधवार को आयोजित भारत बंद का मिलाजुला असर जिलेभर में देखने को मिला। ट्रेड यूनियन एवं किसान यूनियन के लोगों ने बताया कि श्रम कानूनों में बदलाव, निजीकरण, महंगाई और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भारत बंद का आवाहन किया गया है। बुधवार की सुबह में बिहार जाने वाली गाड़ियों के परिचालन पर असर देखा गया। सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि झारखंड में बैंक, बीमा, डाक और खनन क्षेत्रों पर इसका व्यापक असर पड़ा है। इन क्षेत्रों के कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की मजदूर-विरोधी और कॉरपोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ देशभर में करीब 25 करोड़ श्रमिकों ने इस हड़ताल में हिस्सा लिया। बैंकिंग सेवाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.