बांका, मार्च 18 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। भारत सरकार के जनगणना निदेशक ने सोमवार को अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो डुमरामा में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया तथा घर-घर घूम कर जन्म-मृत्यु निबंधन की जांच की। केन्द्रीय जनगणना निदेशक एम रामचंद्रुडु के साथ जनगणना विभाग के पर्यवेक्षक रोहित कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी हरेराम प्रसाद, बीडीओ प्रतीक राज, सीडीपीओ सुशीला धान, नपं के कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद आदि थे। अधिकारियों की टीम सबसे पहले वार्ड नंबर दो के आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची। वहां उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका पूनम रानी दास से केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित बच्चों से कविताएं भी सुनीं। आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था देख अधिकारी संतुष्ट हुए। इसके बाद उन्होंने घर-घर जाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.