अलीगढ़, अगस्त 30 -- अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अचलताल से जुलूस निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांधी पार्क पर पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया। वाल्मीकि मंदिर पर कांग्रेसियों ने एसीएम प्रथम को ज्ञापन सौंपा। आगरा के प्रभारी कोआर्डिनेटर राजेश राज जीवन ने कहा कि केंद्र सरकार वोट की राजनीति कर रही है। बिहार में लोगों को मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। मतदाता सूची से छेड़छाड़ कर वोट काटे जा रहे हैं। केंद्र सरकार वोट काटने वाली सरकार के नाम से जानी जाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्योराज जीवन, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरवर शर्मा, कुँवर गौरांग देव चौहान, अनवर अकिल, मुश्ताक अहमद, लक्ष्मी नारायण, शेरपाल सिंह सविता, मो. अफजल, अनवार अहमद, ठा. अमित कुमार सिंह, हेमंत कुमार उपाध्याय, आकाश मसीह, सुरेंद्र उपाध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.