रांची, जनवरी 30 -- रांची। विशेष संवाददाता एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण चान्हो के बदले बरहे में केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद किया जा रहा है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही बरहे में निर्माण कार्य शुरू किया गया है। राज्य सरकार ने सिलागाई में हो रही परेशानी केंद्र सरकार के सामने रखी थी, इसके बाद केंद्र ने बरहे में स्कूल निर्माण की अनुमति दी थी। राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को यह जानकारी हाईकोर्ट को दी गयी। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि बरहे में एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है। फिनिशिंग का काम शेष है, इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से बताया गया कि एक जिले में एक ही एकलव्य आवासीय विद्यालय बनाया जा सकता है, दूसरे की गुंजाइश नहीं है। मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.