नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) और उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के लिए केंद्र सरकार में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर नियुक्ति के लिए दो साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अनिवार्य कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी यह आदेश 2011 बैच से आगे के आईपीएस अधिकारियों पर लागू होगा। फिलहाल केंद्र में आईपीएस प्रतिनियुक्ति के लिए 700 से ज्यादा पद स्वीकृत हैं। इनमें से 200 से अधिक पद अभी खाली हैं। खाली पदों में ज्यादातर डीआईजी और एसपी के पद शामिल हैं। पिछले दिनों केंद्र में विभिन्न राज्यों से प्रतिनियुक्ति पर आने वाले आईपीएस अधिकारियों के लिए स्वीकृत पदों की संख्या में इजाफा किया गया है। जून 2025 में 678 आईपीएस अधिकारी, केंद्र में तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.